डेस्क खबरबिलासपुर

रेलवे में बेटिकट मुसाफिर, सिर्फ 20 दिन में 3 करोड़ की जुर्माना वसूली



डेस्क खबर बिलासपुर../ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूली का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सितंबर महीने के सिर्फ 20 दिनों में बिलासपुर रायपुर और नागपुर मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले मुसाफिरों से लगभग 3 करोड रुपए से ज्यादा के जुर्माना की वसूली की गई है। रेलवे के अधिकारी लगातार प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में टिकट की जांच कर रहे हैं इस दौरान ही बेटिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़ रहे हैं और रेलवे का कमर्शियल डिपार्टमेंट इसकी जांच कर रहा है। किलाबंदी अभियान के तहत स्टेशनों पर प्लेटफार्म और रेलवे के मुख्य द्वारों पर कमर्शियल डिपार्टमेंट के कर्मचारी तैनात है जो लगातार बिलासपुर, रायपुर नागपुर, दिल्ली,  कोलकाता मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े जगह से आने जाने वाले यात्रियों का ट्रेनों में जांच कर रहे हैं जिससे ही जमाने का यह बड़ा आंकड़ा जुर्माने का यह बड़ा आंकड़ा सामनेआया है।
बिलासपुर रेलवे जोन ने 20 दिन में टिकट जांच से रेलवे को 3.13 करोड़ की कमाई करवाई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1 से 20 सितंबर तक 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई है। बिलासपुर मंडल से सबसे ज्यादा 1.51 करोड़ की वसूली हुई है। जाहिर है ज्यादातर मुसाफिर बिलासपुर में ही बिना टिकट की यात्रा करते पकड़े गए हैं। वहीं रायपुर से 77.04 लाख और नागपुर से 85.03 लाख की वसूली हुई है। यह बिना टिकट और अनियमित टिकट पर रेलवे की कार्रवाई लगातार चल रही है।
मुसाफिर कहते हैं उन्हें सबसे ज्यादा ट्रेनों के भीतर बिना टिकट करने वाले यात्रियों से ही तकलीफ होती है। असल में जिनके पास टिकट नहीं होती वह भी ट्रेनों के भीतर सीट पर बैठ जाते हैं जिसके कारण जिनके पास टिकट होती है उन्हें सीट नहीं मिल पाती और इससे उन्हें यात्रा में काफी दिक्कतें होती हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में ज्यादातर समस्या आती है यही वजह है कि रेलवे ने अब इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है और लगातार हर तरह की मुसाफिर ट्रेनों में इसकी जांच चल रही है कोई मिलकर देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से सितंबर के पहले महीने में ही जुर्माने का यह बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा है आने वाले दिनों में और कितना बढ़ते चले जाएगा

error: Content is protected !!