डेस्क खबरबिलासपुर

कोरी डेम-बेलगहना मार्ग पर आधी रात का हादसा, स्कॉर्पियो खंभे से टकराई बाल-बाल बचे सवार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना , खंभे से टक्कर के बाद बजता रहा सायरन.. बड़ा सवाल ! स्कॉर्पियो में कौन था और देर रात कहां से लौट रहा था?




डेस्क खबर बिलासपुर ./ कोटा क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे कुछ रिसॉर्ट और फार्म हाउसों को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 27 सितंबर की रात कोरी डैम-बेलगहना मार्ग पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो के बिजली खंभे से टकराने की घटना ने इन गतिविधियों की निगरानी को लेकर बहस छेड़ दी है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवकों के बाल-बाल बचने की जानकारी सामने आई है।  टक्कर के बाद वाहन का सायरन बजने लगा। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मामला सिर्फ सड़क दुर्घटना तक सीमित नहीं रह गया है। क्षेत्र में देर रात तक संचालित बताए जा रहे रिसॉर्ट और फार्म हाउसों की गतिविधियां भी सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय स्तर पर इन स्थानों पर देर रात तक पार्टी और शराबखोरी होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



सबसे बड़ा सवाल अब स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान को लेकर है। आखिर उस रात वाहन में कौन था? क्या वे किसी रिसॉर्ट या फार्म हाउस से लौट रहे थे? क्या इनमें किसी प्रशासनिक अधिकारी से जुड़े लोग, रसूखदार परिवार के सदस्य या किसी राजनीतिक व्यक्ति से जुड़े लोग शामिल थे? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है और जांच ही इसका जवाब दे सकती है। दूसरी ओर, यदि घरेलू बिजली कनेक्शन वाले परिसरों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है, तो बिजली विभाग और प्रशासन को भी इसकी जांच करनी चाहिए।अब जरूरत है कि पुलिस CCTV फुटेज, वाहन के दस्तावेज और स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान की जांच करे।

सवाल सीधा है—हादसा हुआ, सवार बच गए, लेकिन स्कॉर्पियो में कौन था? इसका खुलासा कब होगा? और सबसे बड़ा सवाल की गाड़ी में सायरन किसकी अनुमति से लगाया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जांच के बाद पूरे मामले का जल्द ही सच सामने आएगा।  आखिर कब कोटा के रिसॉर्ट-फार्म हाउसों पर कब कसेगा कानून का शिकंजा? देर रात तक शराबखोरी के आरोप, घरेलू कनेक्शन की आड़ में व्यावसायिक गतिविधियां की जांच कौन करेगा ??
अब निगाह पुलिस और प्रशासन की जांच पर है CCTV फुटेज खंगालकर स्कॉर्पियो सवारों की पहचान होगी या हादसा महज एक दुर्घटना बनकर फाइलों में दब जाएगा?

error: Content is protected !!