किरण देवजी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट सफलता: दक्ष वैद्य


डेस्क खबर./ भाजपा युवा नेता और हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान में शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी और युवाओं की राजनीति में ज्यादा भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।
दक्ष वैद्य ने अपनी शिक्षा और पार्टी में सक्रियता का उल्लेख करते हुए, छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पार्टी अध्यक्ष किरण देव के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि भाजपा की इस सफलता में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का अहम योगदान है।
साथ ही, दक्ष ने प्रदेश में युवाओं को संगठन और शासन के विभिन्न पदों पर ज्यादा मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पर किरण देव ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।