छत्तीसगढ़
टी एस बाबा ने कानून व्यवस्था के बहाने सरकार पर तीखा प्रहार ,!सिंहदेव ने गृहमंत्री के खिलाफ की तल्ख टिप्पणी .!गृहमंत्री के बयान से अपराधियों को मिलेगा हौसला .!क्या गृहमंत्री विजय शर्मा का आयेगा जवाब .??


डेस्क खबर रायपुर / लगातार प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर पूर्व उपमुख मंत्री टी एस सिंहदेव ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है । बलरामपुर जिले में थाने से चंद दूरी पर मात्र 20 मिनट में 5 बदमाश द्वारा बीजेपी पार्षद की ज्वेलरी शाप मे हुए करोड़ों रु की लूट के मामले पर चिंता जताते हुए बाबा ने गृहमंत्री विजय शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए इस मुद्दे पर उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा की है ।
इतना ही नहीं बाबा ने कानून व्यवस्था की असफलता के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया और सरगुजा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
बाबा के इस बयान एसपी कॉन्फ्रेंस से पहले टी एस के बयान से प्रशासन सतर्क .! और कयास लगाए जा रहे है कल इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री कांफ्रेस में भी हो सकती है चर्चा ।