छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में दिखा गाय का चमत्कार..! जलता हुआ अंगारा और गर्म कढ़ाई चाटते हुए वीडियो हुआ वायरल.!
साधारण गाय या है कोई अद्भुत शक्ति ,उठ रहे सवाल …।




डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ में एक गाय के गर्म अंगारे खाने और गर्म कढ़ाई को चाटने का एक वीडियो सुर्खिया बटोर रहा है । पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें एक गाय के चमत्कारी व्यवहार ने स्थानीय लोगों को चकित कर दिया है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह गाय गर्म कढ़ाई और जलते हुए अंगारे चाटते हुए नजर आ रही है। यह घटना प्रतिदिन शाम को चौपाटी में चना ठेला के पास होती है, जहां गाय अंगारे खाती है और भट्ठी पर चढ़े हुए गर्म कढ़ाई को चाटती है। और गाय के इस अद्भुत खानपान को देख लोग भी आश्चर्य चकित हो रहे रहे है ।



स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह गाय किसी अद्वितीय शक्ति से संपन्न है, और इसके इस अनोखे व्यवहार ने रामानुजगंज वासियों को हैरान कर दिया है। लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं और इसके आसपास के क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाय बिना किसी परेशानी के अंगारे और गर्म कढ़ाई को खाती है, जो सामान्य परिस्थितियों में असंभव लगता है।


यह घटना स्थानीय समुदाय के बीच में एक नए धार्मिक और सांस्कृतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है, और लोगों का मानना है कि इसमें कोई विशेष शक्ति या चमत्कार शामिल है।

error: Content is protected !!