छत्तीसगढ़

सनकी पति ने पत्नी को चलती कार से फेंककर कुचला, पुलिस ने शिकायत के बाद शुरू की जांच । वीडियो हुआ वायरल…

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर एरिया में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया और उसे कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है की पति पत्नी के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा था और पिछले तकरीबन 4 महीनों से महिला अपने क्रूर पति से अलग होकर अपने ससुराल में रह रही थी । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता प्रियंका सिंह के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से जून 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका और रजत के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। इस विवाद के चलते प्रियंका पिछले चार महीनों से अपने ससुराल में ही रह रही थी। आज प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर सेक्टर 5 स्थित घर ले जा रही थी।

इसी दौरान रजत ने सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचकर प्रियंका को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। प्रियंका की दादी को उसने पहले ही कार में बिठा लिया था। प्रियंका ने कार में बैठने से मना कर दिया, जिससे रजत ने उसका गला दबाकर उसे कार से घसीटा और चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार के नीचे आ गया और कुचल गया। रजत ने प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले जाने के बाद 72 वर्षीय उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की।

प्रियंका के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!