डेस्क खबरबिलासपुर

गांधी चौक पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, ट्रैफिक पुलिस के सामने हुआ हंगामा ,जमकर चले लात घूंसे ! वीडियो हुआ वायरल !





डेस्क खबर ../ शहर के व्यस्त गांधी चौक पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद अचानक मारपीट में तब्दील हो गई और देखते ही देखते दोनों युवक एक दूसरे पर लात घुसे चलाने लगे और एक दूसरे पर मुक्को की बरसात शुरू कर दी।  हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में होती रही, लेकिन शुरुआती समय में स्थिति काबू से बाहर दिखी। मारपीट के कारण चौक पर ट्रैफिक भी कुछ समय रुकने की वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो गई ।



हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों युवकों को अलग किया और मामला शांत कराया। काफी समझाइश के बाद दोनों युवक वहां से हटे और स्थिति सामान्य हो सकी। फिलहाल मारपीट के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही अंबिकापुर थाने की  पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

error: Content is protected !!