छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना में होती है कमीशन खोरी .! 20 हजार रु की वसूली का ऐसा होता है बटवारा .! प्रमाण के साथ प्रभारी मंत्री से जांच की मांग .! सुनिए कमीशन के खेल का पूरा सच .!

डेस्क खबर / केंद्र की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशन के खेल का सच बाहर आने से हड़कंप मच गया है ..छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी किस तरह गरीबों को आवास पर कितना कितना कमीशन लेते है । इसका एक सनसनीखेज आडियो वायरल हो रहा है । जिसमे दावा किया जा रहा है की पटवारी के सवाल पर एक जन प्रतिनिधि फोन पर आवास के नाम पर वसूली गई 20 हजार रु मामले का खुलासा करते हुए नजर आ रहा है की इन पैसों में किसका कितना हिस्सा बंधा हुआ है ।

नोट –वायरल आडियो इसकी पुष्टि हम नही करते । अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है

जब प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से रिश्वत लेने और संबंधितों को देने का वाइस रिकार्डिंग जम कर फेसबुक , वाट्सअप,पर वायरल हो रही है तो इस मामले का सच जानने के लिए सारंगण के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से युवा मोर्चा के अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार ने लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत की और इस वायरल आडियो के सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है । वही इस आडियो के बाहर आने के बाद विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया है और इस मामले में राजनीति गरमाने की चर्चा भी है ।

error: Content is protected !!