छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला ने पति की चिता में कूदकर दी जान .! बेटे ने कहा मां हुई सती ! संदिग्ध मामले की जांच में जुटी पुलिस .!! कैंसर की वजह से पत्नी ने खोया था अपना पति .!

डेस्क खबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक महिला के सती होने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच हुआ है । जहां महिला का बेटा और उसके परिवार के लोग महिला के द्वारा अपनी पति की चिता के साथ सती होने का दावा कर रहे है । तो पुलिस की अभी भी महिला के परिवार की बाती पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है । और सच को बाहर लाने के लिए रायगढ़ पुलिस चित के ठंडे होने का इंतजार कर रही है ताकि राख में जलकर खाक हुई हड्डी से मामले का सच पता चल सके कि वाकई महिला ने अपने पति की चिता पर खुद को आग के हवाले कर खुद्खुशी कर की या फिर मामले का सच कुछ और ही है ..?

केंसर बीमारी से पीड़ित पति की आग से चलती चीता में उसकी पत्नी कूदकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम शमसान घाट पहुंची। तब तक महिला पूरी तरह से आग से जलकर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र के ग्राम चिटकापानी निवासी जयदेव गुप्ता टेलर का काम करता था। साथ ही वह केंसर बीमारी से पीड़ित था। उनका इलाज चल रहा था। रविवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को दाह संस्कार कर घर लौट आए। परिजन एकसाथ बैठकर अस्थि विसर्जन को लेकर चर्चा कर रहे थे। रात 10 बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकली। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आई। तब परिजनों ने आसपास महिला की तलाश शुरू की, लेकिन महिला के बारे में पता नहीं चल पाया ।

फिर परिजन खोजबीन करते हुए श्मशान घाट जाकर देखा तो वहां महिला का चप्पल ,चश्मा और साड़ी चिता के बगल में पड़ी थी ,जिस पर परिजनों ने आशंका जातया कि गुलापी गुप्ता चिता पर कूद कर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्रधर नगर थाना को सूचना दी और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गुमशुदगी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मृतक के पुत्र सुशील गुप्ता का कहना है की उसकी मां चीता में कूदकर सजान दे दी और वह सती हो गई है ।

वही पुलिस का कहना है कि चीता ठंडा होने के बाद उसकी जांच की जाएगी। स्पष्ट होगा कि वास्तव मे गुलापी जल कर मर गई या फिर गुम हो गई है। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा पर इस मामले के सामने आने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ और लोग इस घटना का सच जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है ।

error: Content is protected !!