तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में लाखों रुपये का गबन, जिला पंचायत सीईओ ने जांच कमेटी बनाई ! सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप । ग्रामीणों ने सरपंच मणिशंकर सारर्थी व सचिव अनिता मानिकपुरी पर अलग अलग मद में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप….!

बिलासपुर। तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरीखुर्द के सरपंच और सचिव पर अलग अलग मद की राशि का गबन करने का आरोप है। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने मामले को गम्भीरता से जांच करने कमेटी बनाई है।
ग्राम पचायत देवरीखुर्द के ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मणिशंकर सारथी एवं सचिव अनिता मानिकपुरी के द्वारा पंचो एवं ग्रामवासीयो को ग्राम सभा, आम सभा, एवं समान्य सभा बैठको की सूचना दिए बिना 14 वें वित्त, 15वें वित्त, तथा शासन प्रशासन द्वारा प्राप्त राशियो को गलत तरिके से आहरण कर गमन कर लिया गया है। वर्ष 2020-21. 4 2021-22, 2022-23, व 2023-24 एवं 2024-25 में, ग्राम पंचायत के सरपचं एवं सचिव के द्वारा बोर खनन, बोर मरम्मत, पानी व्यवस्था, रनिंग वाटर, नाली सफाई, नाली निर्माण, साफ सफाई, स्वच्छता के नाम से, तथा अन्य कार्यों के नाम पर बगैर कार्य कराए फर्जी तरिके से राशि का आहरण किया गया है। सरपंच एवं सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में ग्राम सभा, समान्य सभा, आम सभा की आयोजनो की सूचना या जानकारी पंचो का प्रदान नही दी जाती है और ना ही ग्राम पंचायतो में किये विभिन्न सदा की आय व्यय की जानकारी प्रदान की जाती है। ग्राम पंचायत की प्रत्येक ग्राम सभा, आम सभा एवं सामान्य सभा को जानबूझकर भ्रष्टाचार करन की नियत से कोरम के अभाव का हवाला देकर सम्पूर्ण बैठक को स्थगित कर अपने मनमुताबिक राशि का आहरण कर प्रस्ताव तैयार कर राशि का आहरण किया गया है एवं वर्तमान में भी किया जा रहा है, जबकि शासन की निर्देसानुसार सचिव की कर्तव्य है कि ग्राम सभा बैठको की कोरम पूर्ती करना उसके उपरान्त भी अपने कर्तव्यो का निर्वहन नही किया गया, जिस संबंध में वर्ष 2020-21 से आज तक हुए सम्पूर्ण ग्राम सभा, आम सभा, एवं समान्य सभा की जांच किया जाना उचित होगा। सचिव अनिता मानिकपुरी ग्राम पंचायत कार्यालाय में अनुपस्थित रहती है तथा ग्रामवासीयो एवं पंचो को शासकीय दस्तावेजो, फार्म में हस्ताक्षर के लिये अपने घर बुलाया जाता है जिसके कारण अनेकोग्रामिणो का समय पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं हो पाने के कारण विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पडता है।

स्वं लक्ष्मण कौशिक के घर से गुडी चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। जिसे सरपंच एवं सचिव के द्वारा गुणवताहिन निर्माण कार्य किया गया है। उक्त नाली निर्माण कार्य की गुणवक्ताहीन, मापदण्ड के विपरीत होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामिणो का समय पर दस्तावेज प्रस्तुत नही हो पाने के कारण विभिन्न योजनाओ से वंचित होना पडता है। यह कि स्वं लक्ष्मण कौशिक के घर से गुडी चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति हुआ है जिसे सरपंच एवं सचिव के द्वारा गुणवताहिन निर्माण कार्य किया गया है। नाली निर्माण कार्य की गुणवक्ताहीन, मापदण्ड के विपरीत होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है सीसी रोड निर्माण कार्य की गुणवक्ताहीन तथा आधा अधूरी निर्माण कर, राशि आहरण कर लिया गया है जिस कारण से आम लोगो का जन जीवन अत्यन्त कष्टमय से गुजरना पड रहा है तथा उक्त गुणवक्ताहिन निर्माण कार्य किये जाने से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा नाली एवं रोड की गन्दी पानी घरो मे भरने से हैजा व अन्य संक्रमित जानलेवा बिमारी फैलने की पूर्ण संभावना है।
सरपंच एवं सचिव के द्वारा ग्राम विकास कार्यों में किसी भी प्रकार से कोई सुध नही लिया जाता है ग्राम विकास कार्यो की राशियों को गबन किये जाने के कारण वर्तमान में ग्राम की सडको गन्दी पानी का भराव हो गया है तथा ग्रामवासियो के घरो में नाली का गन्दा पानी पिने के मजबूर हो रहे है। ग्राम पंचायत त में, में ग्राम ग्राम कासियो के द्वारा जमा किये गए कर टैक्स, बजार निलामी, लकड़ी निलामी व अन्य राशियो का हिसाब नहीं दिया जा रहा है उक्त राशियो को पंचायत की खाता में समायोज्जन नहीं किया गया। चण्डी देवी व पीपल पेड व अन्य स्थान के पास मोटर मरम्मत एवं मोटर पम्प कार्य के नाम पर बार बार तथाकथित रूप से लाखो रूपये की राशि का अहारण किया गया उसी प्रकार बोर खनन के नाम पर लाखो रूपये का राशि आहरण किया गया है तथा साफ सफाई के नाम पर आंगन बाडी, मतदान केन्द्र देवरी, स्कूल.पंचायत भवनो अन्य स्थान के नाम पर लाखो रूपये की राशियो का आहरण किया गया है। खनन का कार्य के नाम से लाखो रूपये का कि सरपंच एवं सचिव के द्वारा वर्ष 2020-21 से आज दिनांक तक किये गये सम्पूर्ण आय व्यय, खाता बही, निर्माण कार्य, सम्पूर्ण मदो के तहत किये गये कार्य, व्यय, राशि आहरण एवं समायोजन राशि की सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में सूक्ष्म अवलोकन कर जांच उपरान्त कार्यवाही किया जाना न्यायोचित होगा।
0 ये अधिकारी करेंगे जांच
रिमन सिंह, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, अशोक कुमार घिरही प्रभारी जिला अंकेक्षक उप संचालक पंचायत बिलासपुर, दीपक शर्मा करा अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर, शैलेंद्र पांडे करा अधिकारी तखतपुर को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट जिला पंचायत बिलासपुर कार्यालय में सीईओ के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।