डीजल के एवज में वसूले थे 50 हजार ! थानेदार की भूमिका का हुआ खुलासा .! पुलिस जवान का सनसनीखेज आडियो वीडियो हुआ वायरल .!

डेस्क ख़बर./ जेसीबी संचालक से पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए लेने का एक आडियो वीडियो से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है ..इस वायरल वीडियो में पुलिस जवान फरियादी से बातचीत में चौकाने वाला खुलासा करता नजर आ रहा है …इस पूरे वसूली अभियान में थानेदार की भूमिका को पुलिस जवान कई बार दोहराता सुनाई दे रहा है ..
इस आडियो वीडियो की पुष्टि हम नही करते है ..
पूरा मामला बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ..जहा कैमरे के पास दूसरे फोन से संचालक के द्वारा पुलिस जवान से बात करते हुए सुनाई दे रहे है ..इस पूरे वीडियो में पुलिस जवान साहब की जानकारी में पूरी वसूली की बात की जानकारी होने का हवाला देकर 50 हजार रु को वसूली को स्वीकारता भी सुनाई दे रहा है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ..लेकिन हर बार की तरह थानेदार के इशारे में 50 हजार रु लेने वाले विक्रम पर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है ..लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि कानून सब के लिए एक है तो खाकी को बदनाम करने वाले और चंद पैसों की खातिर वर्दी का सौदा करने वाले इन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ उच्च अधिकारी आखिरकार एफआईआर दर्ज क्यों नही करवाते ? जबकि पुलिस विभाग छोड़ किसी और विभाग में इस तरह वसूली के मामले आने के बाद यही पुलिस भयदोहन जैसी आरोप लगाकर दूसरो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने में कभी नही हिवकिचाती है .?