डेस्क खबरबिलासपुर

तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.! सौदागर की पुलिस को तलाश .!!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तोलानी की कलम से

डेस्क खबर बिलासपुर /तखतपुर…। बिलासपुर जिले के थाना तखतपुर पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष), निवासी बड़े बाजार तखतपुर मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष), निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लिया है। इसके आधार पर पुलिस ने अप्पू देवांगन की तलाश की और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अन्य राज्य से ब्राउन शुगर खरीदकर लाना और दुर्गेश को बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और बिक्री की बची हुई 2000 रुपये की रकम भी जप्त की है।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार श्याम, चन्द्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!