बिलासपुर

हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति की हुंकार…3-सी को पाया है,अब 4-सी भी लेके रहेंगे…!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर । बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे से महानगरों तक उड़ान,नाइट लैंडिंग, सेना से जमीन की वापसी और 4 सी कैटेगरी जैसे मांगों को लेकर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति आज से फिर से आंदोलन पर बैठ चुकी है । आज धरना पर बैठे समिति के सदस्यों ने पुरजोर तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि उनकी ये माँगे बेहद जायज है,जिसे जल्द पूरा करना ही होगा । हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के महीनों के संघर्ष के बाद ही बिलासपुर वासियों को बिलासपुर से हवाई उड़ान की सुविधा मिली थी।इससे पहले समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रक्षामंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री,मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप चुका है ।

धर्मजीत सिंह,जेसीसीजे विधायक
error: Content is protected !!