



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ ने 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को समाजहित और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को महासंघ के गठन, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रमुख मांगें रखीं।
महासंघ ने छत्तीसगढ़ में सवर्ण आयोग का गठन, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना, ईडब्ल्यूएस आरक्षण को पूरी तरह लागू करने और यूजीसी बिल को वापस लेने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक केदार सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर और सक्रिय सदस्य नरेश सिंह ठाकुर शामिल रहे।
महासंघ ने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शासन का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित कराया गया।
