डेस्क खबरबिलासपुर

करोड़ो के सोने की लूट कांड में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता !  चार संदिग्ध यूपी में हिरासत में एक बदमाश को लगी गोली ! कितना सोना बरामद हुआ बना हुआ है सस्पेंस ??



डेस्क खबर बिलासपुर / प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर शहर के बहुचर्चित करोड़ो रु के सोने और लाखों रु नगद  की सराफा लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजकिशोर नगर के कारोबारी संतोष तिवारी से सोना और नकदी लूटने वाले गिरोह के चार संदिग्धों को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर लौट रही है और आधिकारिक खुलासा उनके शहर पहुंचने के बाद किया जाएगा। आरोपियों ने इस लूट को अंजाम अकलतरा और मैनपाट से चोरी हुई गाड़ियों से दिया था । इस लूट में आरोपियों ने पूरी योजना बना कर करोड़ो की लुट की वारदात को अंजाम दिया था । जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी कारोबारी की कार लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने उर्तुम इलाके में कार छोड़ दी और फिर स्कॉर्पियो तथा आई-20 कार बदलते हुए उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई और पूरी लुट का पर्दाफाश किया



जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले छह माह से सीपत क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे और कारोबारी की गतिविधियों की रेकी कर रहे थे। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और कार भी चोरी की बताई जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। बताया यह भी जा रहा है कि बिलासपुर के गोंडपारा में हुई लुट की नाकाम कोशिश में गिरफ्तार बदमाश के मोबाइल पुलिस के लिए अहम सुराग बना जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो पाई ।



सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से मिर्जापुर जिले के मिर्जापुर अंतर्गत अहरौरा थाना क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से इस बड़े गिरोह का सुराग मिला।



फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत खुलासा आरोपियों के बिलासपुर पहुंचने के बाद किया जाएगा। हालांकि बदमाश को गोली लगी  है कि नहीं और पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से कितना सोना और नगदी जब्त किया है इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है ?? इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया । लेकिन पुलिस की इस तत्परता और इतने कम समय में लुट के खुलासे की खबर के बाद घायल कारोबारी के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बिलासपुर पुलिस का आभार जताया है ।

error: Content is protected !!