डेस्क खबरबिलासपुर

एक पेड़ मां के नाम’ योजना पर सवाल, अमलताश कॉलोनी में हरे-भरे पेड़ों को उखाड़ा.! निगम प्रशासन के खिलाफ उमड़ा आक्रोश ,कलेक्टर ,कमिश्नर से हुई शिकायत !



डेस्क खबर बिलासपुर ../ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना ‘एक पेड़ मां के नाम’ के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकारी लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा पहले से लगे हरे-भरे पेड़ों को उखाड़ने की कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। कालोनीवासियों का आरोप है इसके लिए न तो किसी प्रकार की कोई सहमति ली है और ना ही किसी प्रकार का नोटिस निगम प्रशासन द्वारा जारी किया गया था ,उसके बाद भी निगम के कर्मचारियों ने बेदर्दी से हरे भरे पेड़ों को उखाड़ कर फेक दिया ।


मामला नगर निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत अमलताश कॉलोनी का है, जहां अचानक निगम की टीम पहुंची और कई घरों के बाहर लगे वृक्षों को हटाने लगी। इस कार्रवाई को देखकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारी शशि वारवारे और टीम से विरोध जताते हुए कार्रवाई का कारण जानना चाहा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।



घटना के बाद कॉलोनी समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर, कमिश्नर और पर्यावरण विभाग से शिकायत की है। साथ ही सिविल लाइन थाना में भी मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी उस दिन अवकाश पर थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरी घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलोनीवासियों के मन में यही सवाल है कि आखिर किन कारणों से इन पेड़ों को उखाड़ा गया।

error: Content is protected !!