
डेस्क खबर बिलासपुर../ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है ।शहर में कुछ दिनों पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कटआउट को अज्ञात लोगों द्वारा नाले में फेंक दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कटआउट को वहां से हटाया जाना था, लेकिन इससे पहले ही असामाजिक तत्वों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण इसे गंदे नाले में फेंक दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री का कटआउट नाले में पड़ा हुआ है, जिसे लेकर आमजन में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इस कृत्य को मुख्यमंत्री पद की गरिमा का अपमान बताया है।
अब देखना होगा कि बिलासपुर से आए इस शर्मशार वीडियो पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस कब तक हरकत में आती है । और इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिक्रिया दी है और इस तरह की हरकतों की निंदा की है। फिलहाल पूरे मामले का वीडियो शहर और राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।