डेस्क खबर

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान



डेस्क खबर बिलासपुर../  सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा बुधवार को देवकीनंदन चौक में दोपहर 1 बजे से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।


इस दौरान राहगीरों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने सहित विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई। क्लब सदस्यों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।


क्लब की अध्यक्ष रीता राजगीर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हैं, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा नियमों का पालन करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में क्लब की सचिव दीप्ति लता साहू, रेणुका श्रीवास्तव, लक्ष्मी निर्मलकर, सीमा  श्रीवास्तव, प्रीतम केवट, प्रियंका रिकू , एवं क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने राहगीरों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

error: Content is protected !!