डेस्क खबर

सिरगिट्टी में अवैध नशे का कारोबार चरम पर!
नाबालिगों से शराब बिकवाने का आरोप, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-आबकारी की निगरानी सवालों के घेरे में ??



डेस्क खबर बिलासपुर ../ जिले के उच्च अधिकारियों के तमाम दावों और निर्देशों के बाद भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अवैध शराब और नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब से लेकर सूखा नशा का कारोबार बेखौफ होकर चल रहा है। सिरगिट्टी क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके के आसपास एक किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस दुकान से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोविंद नगर की एक किराना दुकान से कथित तौर पर शराब की बिक्री होती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि नाबालिग बच्चियों के जरिए भी शराब बिकवाई जा रही थी।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित दुकान में लंबे समय से शराब का कारोबार चल रहा है। और इसे आबकारी विभाग और पुलिस का खुला संरक्षण मिला हुआ है जिसकी वजह से यह सुबह से लेकर रात तक आसानी से महंगी कीमत पर शराब मुहैया हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद दावा सही लगना भी लाजिमी है कि पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद यह कथित कारोबार इतने लंबे समय से कैसे चलता रहा?



स्थानीय स्तर पर अवैध शराब कारोबार को पुलिस और आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों के कथित संरक्षण के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।
यदि आरोप निराधार हैं तो जांच के जरिए स्थिति साफ होनी चाहिए और यदि अवैध बिक्री की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्थानीय लोगों में मारपीट, विवाद और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को लेकर चिंता है। लोगों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा तो इसका सीधा असर कानून-व्यवस्था पर पड़ सकता है।
अब पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल है। क्षेत्र में पुलिस बल और अनुभवी जवानों की मौजूदगी के बावजूद यदि किसी इलाके में कथित तौर पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री और नशे का कारोबार बेखौफ होकर चलता है तो पुलिस के ख़फ़िया तंत्र और मुखबिरी तंत्र पर सवाल तो उठेगे ही। अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक कार्यवाही होती है और कब क्षेत्र के नशे के कारोबार पर अंकुश लग पाता है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रह सके और जनता सुरक्षित रह सके ।

वीडियो करीब 4 से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है ।

error: Content is protected !!