



डेस्क खबर कोरबा ../ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपिका क्षेत्र के अंतर्गत दीपका कोयला खदान क्षेत्र में बुधवार को सुबह हुए हादसे में बड़ी क्षमता वाला डंपर स्वाहा हो गया जबकि ऑपरेटर की जान बच गई। यह वाहन ओवर बर्डन से संबंधित कामकाज में जुटी कलिंगा कमर्शियल का बताया गया है। इस घटना के चलते एक बार फिर से कोलियरी क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़े सवाल पैदा हो गए हैं। माना जा रहा है कि डायरेक्ट जनरल ऑफ माइंड सेफ्टी इस मामले की जांच पड़ताल कर सकता है।
कोरबा जिले की मेगा प्रोजेक्ट दीपिका माइंस में बुधवार को उसे समय हडक़ंप मच गया जब आउटसोर्सिंग का काम कर रही निजी कंपनी ‘कलिंगा’ के एक डम्पर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि करीब 2 करोड़ रुपये की लागत वाला भारी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डंपर ऑपरेटर ने काफी ऊंचाई से चलांग लगे और अपने आप को बचा लिया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना को लेकर प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा वाहन के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ।
इंजन के पास से उठी चिंगारी ने पलक झपकते ही पूरे केबिन और वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खदान में काम कर रहे कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना असम्भव हो गया। और यही कारण रहा की कर्मचारियों की आंखों के सामने ही कलिंगा कमर्शियल का काफी महंगा टेक्निकल आइटम समाप्त हो गया। इस कंपनी प्रबंधन के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दूसरी ओर डंपर में शॉर्ट सर्किट होने को लेकर अब मेंटेनेंस के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं कि आखिर किस तरीके से काम लिया जा रहा है।
