डेस्क खबरबिलासपुर

स्व सुशील पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि.. पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..देखिए स्वर्गीय पाठक जी को सच्ची श्रद्धांजलि !!



डेस्क खबर बिलासपुर./ आज से ठीक 19 वर्ष पूर्व 20 दिसंबर 2006 को बिलासपुर प्रेस क्लब के तत्कालीन सचिव एवं निर्भीक पत्रकार सुशील पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह जघन्य घटना न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश की पत्रकारिता के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। सच और निर्भीक पत्रकारिता की आवाज़ को दबाने की इस साजिश ने उस समय पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया था।


शहीद पत्रकार सुशील पाठक की पुण्यतिथि पर आज प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास पैनल के प्रत्याशी, उनके समर्थक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर स्वर्गीय पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुशील पाठक केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि सच, साहस और ईमानदार पत्रकारिता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई और सत्ता व अपराध के दबाव के आगे कभी झुके नहीं।


पत्रकारों ने संकल्प लिया कि सत्य के लिए खड़े रहना और समाज में व्याप्त अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज़ बुलंद करना ही स्वर्गीय पाठक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज का यह दिन पत्रकारिता के इतिहास में एक पीड़ादायक स्मृति के रूप में हमेशा जीवित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को सच के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा..

error: Content is protected !!