डेस्क खबरबिलासपुर

रायपुर-बिलासपुर तक फैला IGKV पेपर लीक कांड! दुर्ग के निजी कॉलेज से निकला कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार..आज हो सकता है बड़ा खुलासा !!



डेस्क खबर रायपुर/बिलासपुर।../ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कीट विज्ञान पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पेपर लीक की कड़ियां दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर तक जुड़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर वायरल हुआ था पेपर, जिसके बाद तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच, मोबाइल चैट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश दी।
जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र दुर्ग के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ था। इसके बाद WhatsApp के जरिए छात्रों तक पहुंचा। मामले में कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की पूरी चेन में कौन-कौन शामिल था और प्रश्नपत्र कितने छात्रों तक पहुंचा।
अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कवर्धा के दो छात्रों से भी पूछताछ हुई है।
आज दोपहर 12 बजे पुलिस पूरे पेपर लीक कांड का खुलासा कर सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका, पेपर लीक की पूरी टाइमलाइन और डिजिटल साक्ष्यों से जुड़े अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!