डेस्क खबर
हाथी को लेकर दो रेंजर्स आमने-सामने, रेंजर मान सिंह की खुली चुनौती*




डेस्क खबर *पेंड्रा/पसान |* जिले में हाथियों के आतंक के बीच वन विभाग के दो रेंजरों के बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
*पेंड्रा रेंजर मान सिंह* ने चुनौती देते हुए कहा है कि वह किसी भी हालत में हाथी को पेंड्रा रेंज में घुसने नहीं देंगे। इसके लिए वह अपना पूरा पावर लगा रहे हैं। मान सिंह ने दावा किया कि उनके क्षेत्र के सभी गांव वाले उनके साथ हैं और इस समय 200 लोग उनके समर्थन में खड़े हैं।

वहीं दूसरी ओर *पसान रेंजर मनीष सिंह ठाकुर* ने कहा है कि वे हाथी को पसान में रहने नहीं देंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि जब पेंड्रा रेंजर हाथी को आने से रोक रहे हैं और पसान रेंजर रहने से रोक रहे हैं, तो आखिर हाथी जाएगा कहां?
हाथियों की इस खींचतान के बीच ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
