डेस्क खबर

बारिश का असर रेल आवागमन हुआ ठप्प,
लैंडस्लाइड से हवा में लटकी रेल पटरी, ट्रैक पर गिर रहा मलबा..रेलवे को हुआ करोड़ो का नुकसान ..



डेस्क खबर दंतेवाड़ा../ छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद भी उसका असर अब रेलवे ट्रैक पर दिखाई दे रहा है। केके रेल रूट पर मल्लीगुड़ा और छत्रीपुट रेलवे स्टेशन के बीच लैंडस्लाइड के चलते रेलवे पटरी के नीचे की जमीन खिसक गई है और ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटकता नजर आ रहा है।


लैंडस्लाइड के कारण लगातार ट्रैक पर मलबा गिर रहा है। हालात को देखते हुए केके रेल लाइन पर यात्री और मालगाड़ी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।रेलवे के आला अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मलबा हटाने और रेल लाइन को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
लंबे समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहने पर रेलवे और माल परिवहन को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस रूट की सभी ट्रेनें बंद हैं।

error: Content is protected !!