डेस्क खबरबिलासपुर

वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पार्टी का खुलासा का वीडियो हुआ उजागर !  मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश ! बिल्हा विधायक के प्रवास के दौरान गेस्टहाऊस में चल रही थी शराब पार्टी .??



डेस्क खबर../ बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक के कोरबा प्रवास के दौरान सरकारी रेस्टहाउस, जो आमतौर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के ठहरने के लिए बनाए जाते हैं, अब कुछ जगहों पर नियमों की अनदेखी का केंद्र बनते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डीएसपीएम के बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस से सामने आया है, जहां चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ कथित तौर पर शराब पार्टी करते पाए गए।
सूत्रों के अनुसार, रेस्टहाउस के एक कमरे में शराब की खाली बोतलें, चखना और पानी बिखरा हुआ मिला। इतना ही नहीं, किचन के फ्रीजर में भी बियर की बोतलें रखी हुई थीं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकारी परिसर का उपयोग निजी मौज-मस्ती के लिए किया जा रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे। उनसे मिलने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को इस पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए उत्पादन कंपनी के एमडी एस के कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में सिगरेट का धुआं फैला हुआ था और अधिकारी नियमों को नजरअंदाज करते हुए नशे में थे। हालांकि इस मामले में किस प्रकार की कार्यवाही हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

error: Content is protected !!