डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर की सड़कों पर दिनदहाड़े स्टंटबाजी का खतरनाक खेल ,कलेक्टर बंगले से गोलबाजार तक ‘स्टंटबाज’ का आतंक! चलती बाइक पर कभी लेटा, कभी खड़ा हुआ युवक… भीड़ भाड़ इलाके में युवक की हरकत देख सहमे लोग .!



डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर  शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसने ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर खुलेआम खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। दावा है कि सिविल लाइन क्षेत्र में युवक पाश इलाके से लेकर गोलबाजार तक कई किलोमीटर इसी अंदाज में बाइक दौड़ाता रहा।
कभी बाइक की सीट पर लेटकर, कभी चलती बाइक पर खड़े होकर और कभी दोनों हाथ हैंडल से हटाकर युवक सड़क पर करतब दिखाता नजर आया। हैरानी की बात यह है कि ये स्टंट किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि शहर के व्यस्त मार्गों बेखौफ होकर करता मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया।


वीडियो में युवक के गुजरने वाले रास्ते में शहर विधायक का बंगला क्षेत्र, कलेक्टर बंगला, केंद्रीय जेल और गोलबाजार जैसे संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाके रहे । सवाल यह है कि अगर इतनी दूरी तक युवक खुलेआम स्टंट करता रहा तो ट्रैफिक पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? एक सेकंड की गलती और किसी राहगीर की जान जा सकती थी। बाइक का संतुलन बिगड़ता तो हादसा सिर्फ स्टंट करने वाले युवक तक सीमित नहीं रहता। क्योंकि सड़क स्टंट करने के लिए नहीं है
अब देखना होगा  वीडियो और बाइक के नंबर के  आधार पर पुलिस युवक कब तक पहचान कर पाती और क्या कार्यवाही करती है ।

error: Content is protected !!