डेस्क खबरबिलासपुर

अमानक खाद किसानों के खातों में चढ़ाने का आरोप, 280 बोरी खाद भी बिना अनुमति बेचने की शिकायत.! बिलासपुर कलेक्टर से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग !


डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर जिले में किसानों के हितों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सेवा सहकारी समिति मर्या एएमसाही पंजीयन क्रमांक 687, शाखा मस्तूरी के समिति प्रबंधक पर किसानों को कथित रूप से अमानक खाद NPK 20:20:10 देने और किसानों के खातों में अतिरिक्त ऋण चढ़ाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के मुताबिक किसानों को NPK 20:20:10 के नाम पर खाद दी गई, जबकि कृषि अधिकारियों की जांच में इसे अमानक पाए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि किसानों के खातों में इफको 00:52:34 और इफको सागरिका के नाम से भी खाद दर्ज की गई, जिससे किसानों पर अतिरिक्त ऋण का बोझ बढ़ गया।
मामला यहीं खत्म नहीं होता। शिकायत में समिति के गोदाम में रखी करीब 280 बोरी एनपीके खाद को बिना अनुमति बेचने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में 25 अगस्त 2026 को शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।


किसानों का सवाल—अमानक खाद का बोझ आखिर क्यों?
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसानों के खातों में चढ़ाए गए अतिरिक्त ऋण को तत्काल दुरुस्त किया जाए और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।किसानों के हित में उठी इस शिकायत ने सहकारी समिति और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत को फाइलों में दबाता है या किसानों के हक में जांच और कार्रवाई का रास्ता खोलता है।

error: Content is protected !!