डेस्क खबर

VIDEO –घर में घुसकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! 15 से 20 हमलावरों की दबंगई कैमरे में कैद, पति को बचाने चीखती रही पत्नी ! टीएस सिंहदेव के माने जाते है करीबी !!



डेस्क खबर अंबिकापुर../ सरगुजा जिले के  मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्दू के घर में घुसकर कथित तौर पर 15 से 20 लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है।घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें हमलावर कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पति को बचाने के लिए उनकी पत्नी चीखती-पुकारती नजर आती हैं, लेकिन हमलावरों की दबंगई के आगे हालात बेकाबू दिखाई देते हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।


सबसे गंभीर बात यह है कि पीड़ित कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्दू ने भाजपा नेता प्रकाश साहू पर हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर पुरानी राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। गुरुप्रीत सिंह सिद्दू को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और आदितेश्वर शरण सिंहदेव का करीबी माना जाता है। ऐसे में राजनीतिक कनेक्शन को लेकर भी तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वही बीजेपी नेता प्रकाश ने इस घटना में अपने आप को पाक साफ बताया है और कहा कि इस मारपीट की घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है ।
फिलहाल पुलिस घटना के वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हमला किस वजह से हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
फिलहाल सवाल बड़ा है—अगर घर के भीतर घुसकर इस तरह हमला किया गया है, तो हमलावरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए? और इस हमले के पीछे आखिर किसकी साजिश थी?
मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक रंजिश को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!