डेस्क खबरबिलासपुर

टनल (बोगदा) में ट्रेन के सामने तेंदुआ देख क्यों चालक बजाया हार्न ,पटरी पर बेखौफ चलता रहा जंगल का शिकारी , गार्ड ने मोबाइल कैमरे में कैद किया रोमांचक मंजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो! जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल ??

डेस्क खबर बिलासपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही../  घना जंगल… सुनसान रेलवे ट्रैक… और अचानक ट्रेन की हेडलाइट के सामने दिखाई दिया जंगल का खूंखार शिकारी। भनवारटंक टनल के भीतर उस वक्त रोमांचक और हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया, जब रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ कुछ दूरी तक ट्रेन के ठीक सामने पटरी पर चलता रहा और इस पूरे मंजर को ट्रेन के गार्ड ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टनल के भीतर रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ साफ नजर आ रहा है। ट्रेन आगे बढ़ती रही और तेंदुआ भी कुछ देर तक पटरी पर उसके सामने चलता दिखाई दिया। अंधेरी टनल में ट्रेन की रोशनी के बीच तेंदुए की मौजूदगी का यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर चलने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर और पेंड्रा के बीच पड़ने वाले टनल का है। इस वीडियो में देखा भी जा सकता है कि किस प्रकार ट्रेन चालक ने समझदारी दिखाते हुए हॉर्न बजाकर तेंदुए को जंगल की ओर भेजने में सफलता पाई। सोशल मीडिया के वीडियो ट्रोल होने के बाद भी अभी तक वन विभाग यह रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ लोग इसे जिम्मेदार विभाग की लापरवाही भी बता रहे है क्योंकि यदि यह वीडियो सही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे या फिर वन विभाग क्षेत्र का है तो दोनों विभागों की इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि करनी चाहिए क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही तखतपुर क्षेत्र में एक शेर द्वारा हमला में एक युवक की मौत हो चुकी है और ऐसे में वीडियो की सत्यता की पुष्टि पर आसापास के लोगो को एलर्ट कर इलाके में ग्रामीणों की हिफाजत सुनिश्चित की जा सके ।


भनवारटंक क्षेत्र चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि इस इलाके में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। तेंदुए के अलावा अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी भी कई बार सामने आती रही है। रेलवे ट्रैक जंगल के बीच से गुजरने के कारण वन्यजीवों का ट्रैक तक पहुंचना चिंता का विषय भी है।हालांकि वायरल वीडियो को लेकर वीडियो वास्तव में भनवारटंक टनल का है या नहीं और यह घटना कब की है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों के बीच कौतूहल और रोमांच का विषय बना हुआ है। अंधेरी टनल में ट्रेन के सामने बेखौफ चलता तेंदुआ यह याद दिला रहा है कि जंगल की सीमा खत्म नहीं होती, इंसान भले ही वहां से रेल की पटरी निकाल दे।

error: Content is protected !!