डेस्क खबर

रक्षाबंधन पर पुलिस का राहत भरा फरमान, नहीं होगी चालानी कार्रवाई ! स्टंटबाजी पर रहेगी नजर , हेलमेंट जिन्दगीं के लिए अनिवार्य ।




डेस्क खबर बिलासपुर./ रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए  बिलासपुर जिले के SSP रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान पुलिस का फोकस चालानी कार्रवाई के बजाय सुगम यातायात और लोगों की सुरक्षा पर रहेगा।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। आम लोगों के खिलाफ कोई चालानी कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि स्टंटबाजी करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा।
पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए भी जागरूक करेगी। SSP ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। रक्षाबंधन पर पुलिस का यह फैसला आम लोगों के लिए राहत के साथ सुरक्षा का संदेश भी है और बहनों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर भाई की जिंदगी और खुशियों का तोहफा भी।

error: Content is protected !!