डेस्क खबर

VIDEO –हाईवे पर दंतैल का आतंक! हॉर्न बजते ही टैंकर पर दौड़ा गजराज, गड्ढे में फंसा वाहन; आधे घंटे तक थमा रहा हाईवे..हाथी को देख टैंकर छोड़ भागे ड्राइवर और हेल्पर..



डेस्क खबर कोरबा ../ कटघोरा के जंगल के बीच से गुजर रहा नेशनल हाईवे… सड़क पर अचानक सामने आया विशाल दंतैल… और फिर हॉर्न बजते ही टैंकर की ओर दौड़ता हाथी। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में यह खौफनाक नजारा देखकर हाईवे पर हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-130 पर एक दंतैल हाथी सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डीजल टैंकर का हॉर्न बजा तो हाथी अचानक गुस्से में वाहन की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख चालक ने टैंकर को पीछे लेने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया।इस घटना का वीडियो भी किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।



खतरा बढ़ता देख चालक और परिचालक ने वाहन से छलांग लगाई और जंगल की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं दंतैल काफी देर तक हाईवे के आसपास ही मौजूद रहा।हाथी की मौजूदगी के चलते कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। बताया जा रहा है कि इलाके में इन दिनों करीब 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है और लोगों को दूर रहने की सलाह दे रहा है।

error: Content is protected !!