डेस्क खबरबिलासपुर

पैसों के विवाद में दंपती पर लाठी-डंडे से हमला, वीडियो हुआ वायरल , सरकंडा पुलिस आरोपियों को किया गिरफ्तार ..



डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। 26 अगस्त की रात युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से ईद का जुलूस देख  घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पैसों के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्का व लाठी सहित बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर और दोनों हाथों में चोट आई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


पति को बचाने पहुंची पत्नी भगवती कोरी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। उसके साथ मारपीट में दोनों हाथ और बाएं गाल में चोट लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट देखी।
पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!