डेस्क खबरबिलासपुर

रेत की बिल्टी कही की भंडारण कहीं और जैसे गोरख धंधा किसके संरक्षण में फल फूल रहा है
गोकुल नगर निगम वार्ड में चल रहे अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग के कार्यवाही का डर क्यों नहीं है
सरेआम कॉलोनी के बीचों बीच रेत भंडारण का अवैध धंधा करने की हिम्मत कौन दे रहा है


डेस्क खबर बिलासपुर –:गोकुल नगर घुरू में रहवासी कॉलोनी के बीचों बीच अवैध रेत भंडारण का गोरख धंधा करने वाले के खिलाफ आखिर खनिज विभाग को कॉलोनी वासियों के शिकायत पर जप्ती की कार्यवाही करनी पड़ी घुरू गोकुल नगर निगम वार्ड क्र.04 में विगत 6 महीनों से रेत एवं गिट्टी का अवैध भंडारण करने वाले मनीष जांगड़े एवं उनके भाई  के खिलाफ खनिज इंस्पेक्टर विकास सिंह राजपूत एवं उनकी दल ने मौके पर आकर मामले की तपतीस की और जपती बनाकर कॉलोनी के निवासी अनिल शुक्ला को आगामी कार्यवाही तक सुपुर्द कर दिया एवं किसी भी प्रकार का भंडारण पर पूर्णतः रोक लगा दी है इस बीच मनीष जांगड़े एवं उनके गुर्गे फिर से गिट्टी और रेत  भंडारण करने लगे जिसका कॉलोनी वासियों ने पुरजोर विरोध किया इस दौरान मामला इतना गरमा गया कि मौके सकरी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज विभाग के कार्यवाही का पालन करने की हिदायत मनीष जांगड़े को दी गई है एवं थाने आकर पूरी आदेश पत्र दिखाने की बात कही गई है
इस बीच गुर्गे द्वारा कॉलोनी वासियों को धमकाने एवं कौन रोकेगा देख लेंगे जैसा धमकी भी दिया गया
कॉलोनी वासियों का क्या कहना है –: विगत 6महीने से यहां अवैध भंडारण किया जा रहा है उक्त रेत भंडारण में प्रयोग की जाने वाले भारी वाहन ट्रक ट्रैक्टर हाइवा डम्फर छोटा हाथी जेसीबी के दिन रात आवागमन कॉलोनी की सुरक्षा को  पूरी तरह से भंग कर चुकी है वाहनों के बड़े पहियों से सड़के धस गई है एवं शोर शराबे से रात की नींद दिन का चैन सब खराब हो चुका है बड़े वाहनों के लगातार आवा जाही से बरसात में सड़के बुरी तरह से नष्ट हो चुकी है जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को लेने ऑटो रिक्शा वैन कॉलोनी के भीतर आने से मना कर रहे है ऐसी स्थिति में बच्चों के स्कूल आने जाने में बड़ी समस्या खड़ी हो गई है साथ ही एम्बुलेंस नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी बाधित हो रही है आधी रात को ड्राइवर शराब सेवन करते देखे जाते कॉलोनी में असुरक्षा का माहौल बना हुआ जिसको लेकर रहवासी चिंतित एवं परेशान हैं इस पूरी घटना की जानकारी सकरी थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को दे दी गई है
खनिज विभाग का नियम क्या कहता है रहवासी इलाके में किसी भी प्रकार का भंडारण अवैध है ऐसा करने पर खनिज का जपती कार्यवाही की जाती है उक्त भंडारण में पेनल्टी होना तय हैं जुर्माना अदा करने के आगामी आदेश तक सुपुर्द में दिया जाएगा उसके बाद उसी स्थान पर भंडारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित मानी जाएगी ऐसा लगातार करने के बाद खनिज विभाग द्वारा संबंधित थाने में अवैध भंडारण करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है

error: Content is protected !!