डेस्क खबर

सड़क पर बंधी रस्सी बनी मौत का कारण! जगराते की तैयारी में गई युवक की जान, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा



डेस्क खबर अंबिकापुर ../  एक रस्सी… और एक जिंदगी खत्म! जिस सड़क से लोग अपने घरों को लौट रहे थे, उसी सड़क पर बंधी रस्सी एक बाइक सवार युवक के लिए जानलेवा बन गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना दुर्गा समिति के जगराते की तैयारी के दौरान जय स्तंभ चौक के पास हुई। सड़क पर बांधी गई रस्सी में बाइक सवार फंस गया और दर्दनाक हादसा हो गया। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने इस हादसे को फिर चर्चा में ला दिया है।जिस घर का बेटा शाम को निकला था, वहां अब मातम है। गौरतलब है कि दो दिन पहले इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी और जांच के दौरान हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ।



मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल छोड़ दिया है—आयोजन जरूरी हैं, लेकिन क्या किसी की जान की कीमत पर? आखिर सड़क पर ऐसी लापरवाही कब रुकेगी, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न सहना पड़े?

error: Content is protected !!