जरहाभाठा ओमनगर में पहली बार विराजीं माँ दुर्गा, विधि-विधान से हो रही आराधना,,,,,,




डेस्क खबर बिलासपुर। माँ जगदम्बे की असीम कृपा एवं भक्तों की अगाध श्रद्धा के साथ जरहाभाठा स्थित ओमनगर में माँ अम्बे महिला दुर्गोत्सव समिति, जरहाभाठा द्वारा पहली बार माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर समिति की महिलाओं द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जगत जननी से प्रदेशवासियों एवं शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की जा रही है।
माँ के दरबार में भक्तिभाव एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु माँ जगदम्बे के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा समस्त जनमानस के कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में भक्ति, सद्भाव और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।
आयोजनकर्ता:
समस्त सदस्यगण
माँ अम्बे महिला दुर्गोत्सव समिति, जरहाभाठा
📞 संपर्क: 09926124390
🌺 माँ दुर्गा सबका कल्याण करें। जय माता दी! 🌺
