डेस्क खबरबिलासपुर

वर्दी में जवान, हाथों में साज… मां बम्लेश्वरी के दरबार में गूंजे भक्ति के सुर! पुलिस बैंड ने माँ के दरबार में दी भक्तिमय प्रस्तुति ..सुनिये मां की स्तुति ..



डेस्क खबर। राजनांदगांव। वर्दी वही, जवान वही, लेकिन अंदाज कुछ खास! नवरात्रि में सुरक्षा की कमान संभालने वाले राजनांदगांव पुलिस के जवान इस बार हाथों में वाद्य यंत्र लेकर मां बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंचे। डोंगरगढ़ में पुलिस बैंड की भक्ति धुनें गूंजीं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


नवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस जवानों ने मां के श्रीचरणों में संगीतमय प्रस्तुति देकर आभार जताया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस खास प्रस्तुति में जवानों ने भक्ति गीतों की धुन बजाकर जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।आमतौर पर कानून-व्यवस्था संभालते और मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते दिखने वाले पुलिसकर्मियों का यह अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया।

error: Content is protected !!