डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे के कुख्यात किंगपिन संजीव उर्फ सुच्चा सिंह गिरफ्तार..!
पुलिस कप्तान के निर्देश पर नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार….

डेस्क खबर बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशे के कुख्यात किंगपिन संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को गिरफ्तार किया है। इस सफलता का खुलासा एसपी रजनेश सिंह ने एक प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले 20 सालों से नशे का सिंडिकेट चला रहा था, जो न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि अन्य राज्यों में भी फैला हुआ था। आरोपी ने करीब 20 साल से नशे का साम्राज्य चला रहा था और युवाओ की मदद से नशे का कारोबार संचालित कर रहा था।

संजीव छाबडा उर्फ सुच्चा सिंह का रैकेट नशीले इंजेक्शनों और टैबलेट्स की तस्करी से जुड़ा हुआ  था, और यह पूरी तरह से अवैध गतिविधियों पर आधारित था। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट की मदद से  छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी नशीले पदार्थों की सप्लाई  की जाती थी। इस सिलसिले में बिलासपुर के अलग अलग थानो मे अब तक एनडीपीएस के 6 मामले दर्ज किए गए हैं।

एसपी रजनेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी खुलासा किया कि पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को नष्ट करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके अलावा, पुलिस अब आरोपी की संपत्ति को सीज करने की तैयारी भी कर रही है। बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के सरगना ने दिल्ली  नागपुर ,जबलपुर सहित कई जगहो पर अचल संपति के अलावा शेयर मार्केट और बीमा पालिसी मे भी अवैध कमाई को निवेश किया था। जिसकी जानकारी जुटा कर मुंबई की स्पेशल कोर्ट की मदद से संपति को राजसात किया जायेगा। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नशे के इस बढ़ते नेटवर्क को काबू और नेस्ताबुत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

एसपी रजनेश सिंह: “हमने एक बड़ी कार्रवाई की है और इस नशे के सिंडिकेट के सरगना को गिरफ्तार किया है। हम आगे भी इस तरह की कार्रवाइयों को जारी रखेंगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

error: Content is protected !!