बोनट पर लेटकर रील, दरवाजों पर लटककर डांस! कैप्शन में ‘गाली खाने का जिगरा. रसूखदार कार मालिक और स्टंट करने वाली युवतियों पर FIR…स्टंटबाजी का वीडियो हुआ था वायरल ..




डेस्क खबर ../ रील बनाने का जुनून ऐसा कि चलती कार का बोनट डांस फ्लोर बन गया और दरवाजे स्टेज बन गए और सड़क पर जानलेवा स्टंट को सोशल मीडिया का कंटेंट बना दिया गया! ऊपर से कैप्शन भी ऐसा कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई— “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” लेकिन अब मामला लाइक्स और कमेंट्स से आगे निकलकर पुलिस की कार्रवाई तक पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा के रविशंकर नगर से सामने आए इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया पर दिखावे की होड़ पर बहस छेड़ दी जिसके बाद कोरबा पुलिस ने इस मामले में वीडियो वायरल होने पर कार मालिक और नजर आ रही युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।नवरात्रि की रात का बताया जा रहा वीडियो किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं है। एक काली कार चल रही है और उसके बोनट पर गरबा ड्रेस पहने एक महिला लेटी दिखाई दे रही है। वहीं, दो अन्य महिलाएं कार के दरवाजों पर लटककर डांस करती नजर आ रही हैं।
मामले में कोरबा पुलिस ने कार्रवाई की है। एएसपी लखन पटले के मुताबिक, कार नंबर CG 12 BV 6007 के आधार पर वाहन मालिक और स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा भी सामने आया है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिलाएं जिले के एक प्रतिष्ठित पशु आहार कारोबारी और कांग्रेस नेता के परिवार से जुड़ी बताई जा रही है जिन्होंने अपने रसूख के दम पर यह वीडियो बना कर शोसल मीडिया में वायरल कर दिया था।
अब सवाल सीधा है—रील के लिए सड़क को स्टंट का मैदान बनाने वालों पर कानून का शिकंजा कितना कसेगा? सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ में अगर किसी की जान खतरे में पड़ती है, तो यह मनोरंजन नहीं, गंभीर लापरवाही है।
रील कुछ सेकंड की, लेकिन लापरवाही का हिसाब कानून के सामने देना पड़ सकता है!
