

डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुएig आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है, जिससे विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रतन लाल डांगी से जुड़े कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रहे थे। इन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद गृह विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।
सरकार के इस कदम को अनुशासन और छवि बनाए रखने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।