डेस्क खबरबिलासपुर

मस्तूरी के उदयबंद में रेत माफिया बेखौफ, अवैध उत्खनन का खेल जारी !  वीडियो खोल रहा है खनिज विभाग की पोल



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर जिले से प्रशासन के लाख दावों के बाद भी रेत चोर बेखौफ होकर रेत की खुलेआम तस्करी कर रहे है । प्रशासनिक दावों के बीच सामने आया वीडियो विभाग के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है । जिसके चलते  मस्तूरी तहसील के ग्राम उदयबंद में रेत माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।यहां नदी घाटों से खुलेआम अवैध रेत उत्खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। रेत माफिया बेखौफ होकर दिन-रात भारी मशीनों—जैसे पोकलेन और जेसीबी—का इस्तेमाल कर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर और हाइवा के जरिए रेत का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से नदारद नजर आ रहे हैं।लगातार हो रहे इस अंधाधुंध उत्खनन से नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रेत माफियाओं का यह काला कारोबार यूं ही चलता रहेगा और प्रशासन कब जागेगा?

error: Content is protected !!