
डेस्क खबर बलरामपुर ./ जिला कलेक्टर के पास सड़क की समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण और आप प्रदेश प्रवक्ता की बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ने के बाद बिगड़ा और कलेक्टर साहब ने तत्काल पुलिस को बुला कर नेताजी को गिरफ्तार करवा दिया इस दौरान पुलिस से भी हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है।
सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के बीच उस वक्त माहौल गरमा गया, जब आरोप है कि अपनी बात रखते-रखते आप नेता उग्र हो गए और कलेक्टर से कथित तौर पर अभद्रता करने लगे। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने आप प्रदेश प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान नेता और पुलिस के बीच भी तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस वाहन तक पहुंचाया और टांगकर गाड़ी में बैठाया। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेताजी विरोध करते हुए और इंकलाब का नारा लगाते नजर आ रहे है।
वहीं, कलेक्टर ने ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बावजूद दंडाधिकारी के कार्यालय में हुए घटनाक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कलेक्टर कार्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर कथित अभद्रता और पुलिस के साथ हुई बहस को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आप नेता को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम में आप नेता की ओर से क्या पक्ष रखा गया और उनके खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में कार्रवाई की गई, यह पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट होगा। खबर लिखे जाने तक अभी तक आम आदमी पार्टी ने भी पूरे मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
