

डेस्क खबर ./ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के बकरा बकरी चोरों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । चोर चकरभाठा के ग्रामीण इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे । सेवार गांव में बकरा बकरी चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद हुए थे और यही पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ है और फुटेज के आधार पहचान कर पुलिस ने बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी ग्राम सेवार और ग्राम सारधा में हुई थी, जहां से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिए गए थे। चोरी गई संपत्ति में 16 बकरे, 15 बकरियां और 6 पीठी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई गई है।
प्रार्थी की शिकायत पर 15 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू और नजीर खान उर्फ मजीद खान के रूप में हुई है। आरोपियों से 4 बकरों को काटकर बेचने से प्राप्त 4000 रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होगे।
