डेस्क खबर

गृह मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर कथित जानलेवा हमले का CCTV फुटेज सामने, एक आरोपी गिरफ्तार—बाकियों की तलाश पर सवाल ! सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कि भूमिका पर संदेह ??



डेस्क खबर अंबिकापुर../  शहर के समलाया मंदिर के पास तीन दिन पहले गृह मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के भतीजे के साथ हुई मारपीट का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद शहर में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी बताई जा रही है। CCTV फुटेज में एक दर्जन से अधिक युवकों के नजर आने की बात सामने आ रही है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचेगी?



घटना के बाद अब कोतवाली पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।कुछ लोगों द्वारा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर आरोप लगाए जा रहे हैं और आरोपियों को कथित रूप से बचाने या फरार होने का मौका देने की चर्चा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसे में पुलिस के लिए जरूरी है कि CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर निष्पक्ष कार्रवाई करे और यदि किसी पुलिसकर्मी पर मिलीभगत या लापरवाही के आरोप हैं तो उनकी भी जांच कर स्थिति स्पष्ट करे।
सवाल सीधा है—जब कैमरे में भीड़ नजर आ रही है तो कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी तक क्यों? बाकी चेहरों तक पुलिस की जांच कब पहुंचेगी?

error: Content is protected !!