डेस्क खबरबिलासपुर

चकरभाठा में दीवार में छेद कर बकरा बकरी की चोरी! अज्ञात चोर सीसीटीवी में हुआ कैद !  पुलिस जांच में जुटी ।


डेस्क खबर बिलासपुर ../ जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र  के ग्राम सेंवार चोरी का अनोखा मामला सामने आया है जहां एक अज्ञात चोर ने कोठे में सेंध लगाकर बकरे-बकरियां चोरी कर ले गए। चोर ने दीवार में बड़ा छेद किया और वहां रखे 9 बकरे और 8 बकरियां पार कर दी। पूरी वारदात बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति दीवार के छेद से बकरे-बकरियों को बाहर निकालते नजर आ रहा है। इस चोरी के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है ।



ग्राम सेंवार निवासी किसान मुकेश वर्मा  धान मंडी के पास स्थित अपने प्लॉट पर बकरी पालन का काम करता है। 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह बाड़े में ताला बंद कर अपने पुराने घर चला गया था। रात में पड़ोसी संतोष रजक ने उसे फोन कर सूचना दी कि बाड़े की दीवार टूटी हुई है और अंदर बकरियां नहीं दिख रही हैं। जब मुकेश और उसके पिता धन्नूलाल मौके पर पहुंचे तो 17 बकरे-बकरियां गायब थीं। बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि 15 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति बाड़े की दीवार में किए गए छेद से एक-एक कर बकरे-बकरियों को बाहर खींचते हुए नजर आया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए 17 नग मवेशियों की कुल कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। हालांकि पुलिस ने उनकी कीमत 35 हजार बताई है। फिलहाल मामले में जुर्म दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना सीसीटीवी में नजर आ रहे चोर की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!