डेस्क खबरबिलासपुर

रतनपुर पुलिस की सख्ती से बढ़ा महिलाओं का भरोसा, बेलतरा की महिलाएं पहुंचीं थाना । पुलिस की मुहिम से बदली गांव की तस्वीर  ,महिलाओं ने जताया आभार !!

Ads




डेस्क खबर बिलासपुर/ रतनपुर../ जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर अब गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं शनिवार को रतनपुर थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी निलेश पांडे से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार हो रही सख्ती से गांवों में माहौल बदल रहा है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।.



महिलाओं ने बताया कि थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांवों में महिला समूह बनाकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इन महिला टीमों के माध्यम से गांवों में शराब बेचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जाती है, जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह है कि कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लग गई है।


बेलतरा गांव की महिलाओं ने भी अपने गांव में इसी तरह की महिला टीम गठित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और गांव का वातावरण सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।

इस संबंध में थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र के हर गांव में महिलाओं को जोड़कर नशे के खिलाफ जनजागरण और कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से अवैध शराब कारोबारियों पर दबाव बना है और कई स्थानों पर यह धंधा बंद हो चुका है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!