डेस्क खबरबिलासपुर

सिविल लाइन क्षेत्र में गाड़ी का रंग बदला ,सफेद कार को कर दिया पीला ! नियमों की उड़ी धज्जियां सड़को पर दौड़ेगी रंग बदली गाड़ी !



डेस्क खबर बिलासपुर ../ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके से कानून को ठेंगा दिखाने का एक और मामला सामने आया है, जहां एक रसूखदार व्यक्ति ने नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए अपनी गाड़ी का रंग बिना अनुमति के बदल लिया और अब कुछ दिन बाद यही गाड़ी बेखौफ सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएगी । यह मामला न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई पर भी सवाल खड़े करता है। सूत्रों से मिली फोटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि CG10 AE 4433 नंबर की dastaun गाड़ी को सफेद रंग से पीले रंग में तब्दील किया जा रहा है । यह वीडियो व्यापार विहार इलाके के एक गैरेज का बताया जा रहा है जहां गाड़ियों की डेटिंग पेंटिंग का कार्य किया जाता है ।


परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नियमों के मुताबिक, किसी भी वाहन का रंग बदलने से पहले संबंधित वाहन मालिक को आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) में आवेदन करना अनिवार्य होता है। इसके तहत निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करना होता है, जिसके बाद विभागीय जांच की जाती है। अनुमति मिलने के बाद ही वाहन का नया रंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में अपडेट किया जाता है। लेकिन यहां इन सभी नियमों को दरकिनार कर गाड़ी का रंग बदल दिया गया। गौरतलब है कि इसी तरह कई गाड़ियों के रंग बदले जाते है और इसके लिए कोई परमिशन नहीं ली जाती है और ऐसी कई रंग बदली गाड़िया शहर में बेखौफ होकर सड़को पर दौड़ रही है । एक तरफ जहां आम नागरिकों पर छोटी-छोटी गलतियों के लिए तुरंत चालान काट दिया जाता है, वही दूसरी ओर नियमों को दरकिनार करने वाले रसूखदारों को  लोगों को खुली छूट मिल जाती है। अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है या फिर बिना अनुमति के रंग बदलने का खेल यूं ही चलता रहेगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैमरे में कैद इस गाड़ी का रंग चेंज करने के लिए वाहन मालिक ने परिवहन विभाग से अनुमति ली है या नहीं .?? और ना ही यह पता चल पाया है  गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर्ड है । फिलहाल सभी सवालों का जवाब परिवहन विभाग की जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।

error: Content is protected !!