
डेस्क खबर बिलासपुर / बिलासपुर के अशोक नगर क्षेत्र में पानी की मुख्य पाइपलाइन मरम्मत और निर्माण कार्य के नाम पर की गई नगर निगम की खुदाई अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरी खुदाई किए जाने के आवाजाही करने वालों जान का खतरा बना रहता है इसके बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों से सड़क खोद दी गई है, लेकिन न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। हालात ऐसे हैं कि कभी रेत से भरे ट्रक गड्ढों में फंस रहे हैं तो कभी बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदार की लापरवाहीऔर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण रहवासी खतरों के बीच आवाजाही के लिए मजबूर है राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में नजर आ रही है, वहीं नगर निगम के अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निगम प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।


क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके ।