
डेस्क खबर/ – बिलासपुर पुलिस ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से मारपीट कर करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सोना-चांदी के आभूषण, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं.. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए सुपारी किलिंग की सुपारी का खुलासा किया है.. बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, 17 फरवरी 2026 की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

,आरोपियों ने रास्ते में वाहन को टक्कर मारकर रोकने के बाद पिस्टल की बट और हथौड़ी से मारपीट की और सोने के आभूषणों से भरे बैग, करीब 3.5 लाख रुपये नगद सहित कार लूटकर फरार हो गए.. पकड़ाए गए आरोपियों ने जांच में बताया है कि, घटना को अंजाम देने के साथ साथ भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या का भी प्लान बनाया गया था, भाजपा पार्षद की हत्या के लिए आरोपियों को राजू सोनकर नाम के व्यक्ति ने 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी,

दरअसल शहर के एक पुराने बदमाश नारद श्रीवास की जेल में विनोद प्रजापति, विजय लांबा की मुलाकात और जान पहचान हुई थी, और बाहर निकलने के बाद राजू सोनकर ने नारद श्रीवास के जरिए संपर्क किया और लुट समेत भाजपा पार्षद की हत्या का प्लान बनाया.. मामले में पुलिस ने अब तक 5,33,000 नगद, 2 किलो सोना, 6 धारदार चाकू, 1 देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन, 1 मारुति ईको कार, 1 रेनॉल्ट क्विड कार, 1 महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया.पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी पूछताछ जारी है .