
डेस्क खबर बिलासपुर ../ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सरकंडा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया । सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास ज्वेलरी व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी अपनी कार से सोने के जेवरात लेकर जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान संतोष तिवारी ने बहादुरी का परिचय देते हुए अज्ञात बदमाशों का जमकर मुकाबला किया मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों की संख्या 3 से अधिक हो सकती है ।

हमलावरों ने पहले हथौड़े और बंदूक के बट से संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनकी कार में रखे लगभग 3.50 किलो करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और सोना लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने व्यापारी के पास रखे नगद 3.50 लाख रु भी अपने साथ ले गए वारदात के बाद आरोपी अपनी इको वैन और एक बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार लुट के लिये इस्तेमाल की इको कार और बाइक चोरी की थी बताया जा रहा है कि लुटेरो ने बाइक और कार मैनपाट और अकलतरा से चोरी की थी और इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर इस वारदात को अंजाम दिया है ।


पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं और शहरभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
वही इस लूट के बाद क्षेत्र में दहशत का मौहाल है व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और इस लूटपाट की घटना में चोट के चलते उसके सिर पर 50 से अधिक टांके लगे है । पुलिस के अनुसार बदमाशों ने लंबे समय से रैकी के बाद इस वारदात की अंजाम दिया है , पुलिस को आशंका है कि इस लूट की वारदात में कोई करीबी शामिल हो सकता है । सनसनीखेज तरीके से हुई इस लूट के बाद शहर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है लेकिन उसके बाद भी फिलहाल अभी तक पुलिस को लूटेरो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है । घटनास्थल पर पुलिस को मैगजीन और जिंदा कारतूस भी मिले है । वही रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात के बाद एक बार बिलासपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये है !!