कॉलेज की कैंटीन का वीडियो वायरल, समोसे पर कुत्ते के मुंह लगाने से मचा हड़कंप.! कालेज छात्र ने वीडियो किया वायरल

डेस्क खबर ./ एक निजी कॉलेज की कैंटीन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर के वैष्णव कॉलेज का है, जहां छात्रों के लिए मंगवाए गए समोसे खुले में रखे थे और एक श्वान ने उन पर मुंह लगा दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि समोसे एक गाड़ी पर रखे हुए हैं और पास में मौजूद कुत्ता उन पर मुंह मार रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कॉलेज स्टूडेंट ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। छात्रों और अभिभावकों में कैंटीन की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि बच्चों के लिए रखे गए खाद्य पदार्थ खुले में और बिना निगरानी के क्यों छोड़े गए।
हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन मामले ने कॉलेज प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों ने कैंटीन में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर सख्त निगरानी की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है । वही इस मामले में अभी तक कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आ सका है । पर इंदौर शहर में इस वीडियो को लेकर चर्चा बनी हुई है ।